Topper Stories

दिल्ली की विशाखा बनीं आईएएस, बताया कैसे की यूपीएससी IAS की तैयारी

Vishakha Yadav IAS Topper 2019: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2019 का रिजल्ट 4 अगस्त, मंगलवार को घोषित किया गया। यूपीएससी परीक्षा 2019 में प्रदीप सिंह ने टॉप किया है। मंगलवार को घोषित IAS और IPS, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सहित कुल 829 उम्मीदवारों ने सिविल सेवाओं के लिए योग्यता प्राप्त की है।

प्रदीप सिंह, जतिन किशोर और प्रतिभा वर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं दिल्ली की विशाखा यादव छठा स्थान प्राप्त हुआ है। यह परिणाम आने के बाद विशाखा के परिवार को काखी बधाइयां मिल रही है। विशाखा के पिता जी का नाम राजकुमार यादव है। वह द्वारका थाने में एएसआई की पोस्ट पर तैनात है। विशाखा के बारे में जाने के बाद द्वारका के डीसीपी ने अपने दफ्तर में बुला कर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

विशाखा ने बताया कि उसने डीटीयू से बीटेक किया हुआ है। बीटेक करने के बाद बैंगलोर में उनसे 2 साल तक नौकरी की है। उसके बाद सिविल सर्विस तैयारी करने के लिए उसने बीटेक की नौकरी छोड़ दी और सिविल की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करने लगी।

विशाखा ने यह सफलता तीसरी बार में प्राप्त की है। विशाखा यादव अपनी जिंदगी में दो लोगों से प्रेरित है या यूं कह लो दो लोगों को अपना आदर्श मानती है। पहले तो उनके खुद के पिता जी है। विशाखा ने बताया कि मेरे पिता जी पुलिस की नौकरी में कड़ी मेहनत करने से मुझे प्रेरणा मिली है।

परीक्षा में 6 वीं रैंक हासिल करने वाली विशाखा यादव नई दिल्ली के कुरन गार्डन की रहने वाली हैं और परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। विशाखा को दिल्ली पुलिस ने सम्मानित किया और उनके अभिभावक पिता एएसआई राज कुमार ने कल उनके विभाग में मिठाई बांटी।

वहीं दूसरे पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम को भी अपना आदर्श मानती है। उनके पिता राजकुमार यादव ने बताया कि विशाखा ने यह मुकाम तीसरी बारी में पाया है। पहली-दूसरी बारी में वह ढंग से पढ़ नहीं पाई थी और फिर पूरा पूरा दिन लाइब्रेरी में जाकर पढ़ती रहती थी घर भी वह रात को ही आती थी। इस तरह उसे कड़ी मेहनत करने के बाद सफलता पाई है। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा और ग्रुप ए व बी की केंद्रीय सेवाओं में खाली पद इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों द्वारा भरे जाएंगे। इसके लिए कुल 829 अभ्यर्थियों के नाम की मेधा सूची जारी की गई है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में छठा रैंक हासिल करने पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस के सहायक उप निरीक्षक की बेटी विशाखा यादव को बधाई दी। अनिल बैजल ने ट्वीट में लिखा कि यूपीएससी 2019 में 06 वीं रैंक हासिल करने के लिए विशाखा D/O दिल्ली पुलिस एएसआई राज कुमार को हार्दिक बधाई। उनके सफल और संपूर्ण करियर की कामना।

विशाखा, वास्तव में दिल्ली पुलिस के लिए गर्व का क्षण है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने भी दिल्ली पुलिस परिवार से यूपीएससी रैंक धारकों को बधाई दी। यह बताते हुए बहुत खुशी हुई कि कम से कम 5 सफल सिविल सेवा आकांक्षी दिल्ली पुलिस परिवार से आते हैं। विशाखा D/O एएसआई राजकुमार (6 रैंक), नवनीत D/O इंस्पेक्टर मनन (33), एसीपी नताशा (37), एसीपी गरिमा (459), सीटी फिरोज (645) को हार्दिक बधाई।

 

UPSC IAS EXAM DETAILS (हिंदी में यहाँ पढ़े)

  • UPSC सिविल सेवा परीक्षा की जानकारी हिंदी में
  • सिविल सेवा परीक्षा का प्रारूप हिंदी में |
  • UPSC Prelims एग्जाम की जानकारी हिंदी में |
  • UPSC Mains एग्जाम की जानकारी हिंदी में |
  • UPSC Interview की जानकारी हिंदी में|

Editor, IASCoachings

The Editor at IASCoachings specializes in reviewing IAS coaching institutes, UPSC preparation platforms, and civil services resources. With extensive research into teaching methodologies, faculty credibility, student feedback, and UPSC exam trends, the editorial team at IASCoachings provides unbiased, data-driven, and aspirant-focused analysis to help UPSC candidates make informed decisions.

Related Articles

Back to top button